Thursday, October 1, 2009

एक त्रासद ख़बर- संजीव

बिल्कुल अभी-अभी मैंने दैनिक भास्कर में एक ख़बर पढ़ी । संभवतः आप लोगों तक भी यह खबर पहुंच गई होगी अगर मीडिया ने आज अपना काम किया हो । दिल्ली के एक शादी शुदा व्यक्ति ने आर्थिक मंदी की मार से उबकर अपने पूरे परिवार सहित आत्महत्या कर ली । आज के समय से निकली यह एक त्रासद खबर है । आप को बताता चलूं कि हुआ क्या । वह व्यक्ति सल्फास की डिब्बी खरीद लाया था । रात के समय पहले उसने अपनी एक छोटी सी बेटी को खिलाया, फिर पत्नी को और आखिर में उसने खुद खा लिया । इस विभत्स खबर की भयावहता उसके स्युसाइडल नोट में भी दर्ज है । उसने लिखा है-

‘कोई मेरी परेशानी समझ नहीं पाएगा !’

आज से दो साल पहले मैंने एक कहानी लिखी थी । उस कहानी में कुछ नहीं थी । सिवाए इस भयानक ख़बर के ! जल्द ही वह कहानी इस ब्लॉग पर डालूंगा । आर्थिक मंदी की मार झेल रहा एक युवक हो या कर्ज और ज़लालत की ज़िन्दगी काट रहे हमारे किसान । हत्या और आत्महत्या उनकी नियती बनती जा रही है । ज़रा सोच कर देखिए ।

2 comments:

Unknown said...

ye dosh hai pap..mai nahi janta..magar wo insaan jisne do katl jaisaa ghor apradh aur ek aatmhatyya jaisa ghinauna...pap karne wale insaan ke liye kam se kam mai to aansu nahi baha sakta.......kya kahte hai.....?aaap

aur kya kah sakta hai koi bhi ...aise insaan ke baare me jisse jyada gam jhel rahe log bhi jindgi jeete hai.....kyoki jindgi paise se nahi...hausle se jee jati hai,,,,sanjeev sir....

Unknown said...

mai nahi janta ki ye jeet thi ya haar...magar itnaa janta hu ki,do katl jaisa paap aur aatmhatya jaisa ghor apradh karne wale ke liye meri aankhe rone ki izaazat nahi deti...kya kahte hai sanjeev sir?
jeendgi jeene ke liye paisaa chahiye ya haushlaaaa.....